भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। लेक व्यू से वाटर बोट के जरिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं

मंत्री विश्वास सारंग ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

तिरंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग लेक व्यू पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

वाटर बोट तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा। यात्रा को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, महापौर मालती राय और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

कार्यक्रम को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है। प्रशासन का फोकस सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर है।

 
 
  • bhopal-lake-view-water-boat-tiranga-yatra-mohan-yadav-vishwas-sarang
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना