मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति, इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट

सार

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 11 और 12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होने वाली इस समिट में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, एआई, स्मार्ट बस स्टॉप और फ्लीट मैनेजमेंट सहित भविष्य की परिवहन व्यवस्था पर मंथन होगा। सरकार का लक्ष्य निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के साथ मोबिलिटी विजन-2030 का रोडमैप तैयार करना है।

विस्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन की तस्वीर बदलने की तैयारी है। प्रदेश सरकार इंदौर में 11 और 12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित करने जा रही है। दो दिवसीय कार्यक्रम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।

समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को आधुनिक स्वरूप देने पर रहेगा। सरकार की कोशिश है कि सार्वजनिक परिवहन को केवल बसों की संख्या बढ़ाने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ पूरी परिवहन व्यवस्था को विकसित किया जाए।

कार्यक्रम में निजी बस ऑपरेटर, बस निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ, नीति निर्माता, निवेशक, टेक्नोलॉजी कंपनियां और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। सरकार पीपीपी मॉडल के जरिए यात्री बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए भी रोडमैप तैयार करेगी। इससे निजी क्षेत्र को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में निवेश और भागीदारी के अवसर मिल सकते हैं।

समिट में भविष्य की परिवहन व्यवस्था से जुड़े कई आधुनिक विषयों पर चर्चा होगी। इनमें इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई एवं डेटा एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम प्रमुख हैं।

सरकार का जोर ऐसी परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर है, जिसमें यात्रियों को बसों की जानकारी, टिकटिंग और यात्रा से जुड़ी सुविधाएं डिजिटल माध्यम से आसानी से मिल सकें। स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समिट में मोबिलिटी सेक्टर के 12 संभावनाशील क्षेत्रों को निवेश और साझेदारी के लिए प्रमुखता से सामने रखा जाएगा। इनमें बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

कार्यक्रम में सरकार और उद्योग जगत के बीच सीधे संवाद पर भी जोर रहेगा। इसमें शामिल कंपनियों को संबंधित अधिकारियों के साथ वन-टू-वन बैठक का अवसर मिलेगा। कंपनियां अपने तकनीकी समाधान और बिजनेस मॉडल प्रस्तुत कर सकेंगी। इसके जरिए पायलट प्रोजेक्ट, निवेश और सार्वजनिक-निजी भागीदारी की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा

समिट के माध्यम से प्रदेश के लिए मोबिलिटी विजन-2030 को आगे बढ़ाने की दिशा में भी रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें पीपीपी आधारित मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, वित्तीय स्थिरता, स्वच्छ मोबिलिटी, एकीकृत टिकटिंग और बेहतर यात्री अनुभव जैसे छह प्रमुख विषयों पर विशेष फोकस रहेगा।

यात्री परिवहन विजन समिट-2026 को मध्यप्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के भविष्य की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। यदि प्रस्तावित तकनीकी समाधान, निवेश और पीपीपी मॉडल प्रभावी तरीके से लागू होते हैं, तो आने वाले वर्षों में प्रदेश में यात्री परिवहन का स्वरूप अधिक डिजिटल, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल हो सकता है।

ये भी पढ़े  – 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ ने संभाला प्रदूषित नदी को साफ करने का बीड़ा, हाथों से सफाई कर बना मिसाल

 

 

  • madhya-pradesh-new-mobility-revolution-passenger-transport-vision-summit-indore
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना