कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

झांसी/ राजकुमार शर्मा: झांसी में भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर बिहारीलाल आर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के बाद कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रही है।

कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया 

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पत्रकार वार्ता के मुख्य वक्ता झांसी महापौर बिहारीलाल आर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया।

महापौर बिहारीलाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस को लगातार चुनावों में मिल रही पराजय के बाद अपनी राजनीतिक नाकामियों का जवाब जनता के सामने देना चाहिए। इसके बजाय पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान के बाद कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की ओर से लगाए जा रहे कई आरोपों की वास्तविकता सामने आ गई है।

जनता को भ्रमित करने की कोशिश

आर्य ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से एसआईआर सहित चुनाव से जुड़े निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है और सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी इसे वैध ठहराया गया है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व पर भी निशाना साधा। आर्य ने कहा कि कांग्रेस की ओर से ईवीएम, न्यायपालिका और चुनाव आयोग को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा नेता के अनुसार, इस तरह के आरोपों से लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है।

संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करने की बात

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि जब भी विपक्ष जनता की अदालत में चुनाव हारता है, तो वह अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आरोप लगाने लगता है। उन्होंने कांग्रेस से अपनी संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करने की बात कही।

गौतम ने कहा कि संवैधानिक विषयों को राजनीतिक ढाल बनाकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक विपक्ष को चुनावी परिणामों को स्वीकार करते हुए अपनी कमियों पर काम करना चाहिए, न कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस से संवैधानिक संस्थाओं और जनता से कथित दुष्प्रचार के लिए बिना शर्त माफी मांगने की मांग भी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव और चुनावी संस्थाओं पर जनता का भरोसा बेहद महत्वपूर्ण है। राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन आरोप लगाते समय तथ्यों और संस्थाओं की गरिमा का भी ध्यान रखना चाहिए।

चुनाव आयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा

भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए चुनावी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा करने के बजाय सभी दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे और सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल भी मौजूद रहे।

 

  • jhansi-bjp-attacks-congress-over-allegations-on-constitutional-institutions
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

पिछोर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, अवैध शराब से लेकर भ्रष्टाचार तक उठे सवाल

पिछोर/ कुलदीप शर्मा: पिछोर बस स्टैंड पर सोमवार को…

शिवपुरी में जाम पर एक्शन, कोर्ट रोड बनेगा नो-हॉकर जोन, सड़क पर सामान रखा तो होगी कार्रवाई

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप