मां-बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य पर जोर, नावरा में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: बुरहानपुर के नावरा में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माताओं, महिलाओं और बच्चों से संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी दिए गए।

नावरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित  

माताओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत नेपानगर विधानसभा के नावरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में मौजूद माताओं, महिलाओं और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

संतुलित आहार और स्वास्थ्य जांच पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयश्री पाटील ने कहा कि माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा मजबूत परिवार की नींव होते हैं। बच्चों और महिलाओं के भोजन में दाल, हरी सब्जियां, फल, दूध-दही के साथ बाजरा, ज्वार और मक्का जैसे स्थानीय पौष्टिक अनाज को शामिल करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। बच्चों के संतुलित आहार के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है।

योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में आंगनवाड़ी की भूमिका

मधु चौहान ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं और जरूरतमंद परिवारों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रही हैं। इनके माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और महिला-बाल कल्याण से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी हितग्राही परिवारों तक पहुंचती है।

उन्होंने पात्र परिवारों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपने आसपास के लोगों को भी योजनाओं के बारे में जागरूक करने की अपील की।

किरण रायकवार ने कहा कि आंगन मिलन सेवा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

समाज की सहभागिता मजबूत करना अभियान का उद्देश्य

सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा, जनजागरूकता और समाज की सहभागिता को मजबूत करना है। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से माताओं और बच्चों तक पोषण एवं स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अभियान के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके प्रति जागरूक करने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली बालिकाओं और महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं, अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर किशन धांडे, गजानन यादव, भरत पटेल, युवराज पाटील, नावरा मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन, संतोष पाटील, सुनील यादव, जिला महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर प्रगति खारड़िया, मधु चतुर्वेदी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं, हितग्राही परिवार और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

  • Burhanpur Angan Milan Seva Program Under Seva Sankalp Abhiyan 2026
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

शिवपुरी में आपदा मित्रों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण: प्रमाण-पत्र के साथ मिली आपदा किट

शिवपुरी/ कृष्णपाल: शिवपुरी में आपदा मित्र योजना के तहत…

भिंड में डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया सील

भिंड/ मंगल सिंह कुशवाह: भिंड शहर में स्वास्थ्य विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप