रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रतलाम पुलिस ने 28 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में लगी ‘ट्रैफिक पाठशाला’

अभियान के तहत 29 सितंबर को सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में ‘ट्रैफिक पाठशाला’ आयोजित की गई। इसमें करीब 900 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाबालिगों के वाहन चलाने और लर्निंग लाइसेंस से जुड़े नियमों को लेकर सवाल पूछे। डीएसपी ने उन्हें नियमों के अनुसार वाहन चलाने, अभिभावकों की जिम्मेदारी और सड़क पर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़े:  MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

ट्रैफिक साइन से लेकर राहवीर योजना तक की जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रैफिक साइन और यातायात संकेतों के बारे में बताया गया। इसके बाद सड़क सुरक्षा से जुड़े सवालों के जरिए विद्यार्थियों की जानकारी भी परखी गई। बेहतर जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए गए, जबकि सबसे अच्छा जवाब देने वाले विद्यार्थी को हेलमेट प्रदान किया गया।

डीएसपी ट्रैफिक ने विद्यार्थियों को राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और पीएम राहत कैशलेस स्कीम के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में समय पर सहायता और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है।

रतलाम पुलिस ने नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। पुलिस के अनुसार यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

  • ratlam-traffic-awareness-campaign-900-students
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

तात्या टोपे विश्वविद्यालय में भगत सिंह को श्रद्धांजलि, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

मोहित सोनी|गुना। क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में सोमवार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप