करेरा में आरक्षक की सतर्कता से टंकी-मोटर चोरी नाकाम, टैक्सी छोड़ भागे चोर

कृष्णपाल पाल| शिवपुरी/करेरा, 1 अक्टूबर 2026। करेरा की शंभू दयाल कॉलोनी में देर रात पानी की टंकी और मोटर चोरी करने पहुंचे चोर पुलिस की सतर्कता और मोहल्लेवासियों की निगरानी के चलते वारदात को अंजाम नहीं दे सके। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही गश्त पर तैनात आरक्षक हरेंद्र गुर्जर मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों को आता देख दोनों संदिग्ध मौके से भाग निकले। पुलिस ने चोरी के लिए इस्तेमाल की जा रही टैक्सी को जब्त कर लिया है।

निर्माणाधीन मकान से टंकी ले जा रहे थे चोर

जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे दो चोर शंभू दयाल कॉलोनी स्थित महिंद्रा फाइनेंस वाली गली में एक निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। यहां रखी पानी की टंकी चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरों ने मोटर निकालने की भी कोशिश की, लेकिन मोटर अधिक गहराई में लगी होने के कारण वे उसे बाहर नहीं निकाल सके।

इसके बाद एक संदिग्ध पानी की टंकी को सिर पर रखकर करीब 500 मीटर दूर तक ले गया। बताया गया कि आगे खड़ी टैक्सी में टंकी रखकर उसे मौके से ले जाने की योजना थी।

यह भी पढ़े: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 117 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक

मोहल्लेवासियों की निगरानी से नाकाम हुई वारदात

रात में मोहल्ले की निगरानी कर रहे एक युवक की नजर टंकी लेकर जा रहे संदिग्ध पर पड़ी। युवक ने उसका पीछा किया और इसी दौरान गश्त पर मौजूद आरक्षक हरेंद्र गुर्जर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और लोगों को आता देखकर दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वहां खड़ी टैक्सी को जब्त कर लिया, जिसका इस्तेमाल चोरी का सामान ले जाने के लिए किया जाना था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक माह पहले भी कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई थी। उस दौरान ट्रैक्टर और टाटा पिकअप से बैटरियां चोरी होने की बात सामने आई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए मोहल्लेवासी रात में निगरानी कर रहे हैं।

इसी सतर्कता के चलते इस बार भी चोरी की वारदात सफल नहीं हो सकी। पुलिस अब जब्त टैक्सी के आधार पर फरार संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में रात्रि गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़े: मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

 

 

  • karera-tank-theft-attempt-failed
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

रीवा में नारियल लेकर दंडवत यात्रा पर निकले NSUI कार्यकर्ता, APSU प्रशासन पर आरोप

अरविन्द तिवारी | रीवा, 1 अक्टूबर 2026। अवधेश प्रताप…

झांसी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 12 अक्टूबर से चलेगा दस्तक अभियान

राजकुमार शर्मा | झांसी, 1 अक्टूबर 2026। जिले में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले