मैहर में बनेगा भव्य मां शारदा मंदिर लोक, 2 अरब 64 करोड़ की विकास योजना तैयार

ब्रांडवाणी/आदित्य शंकर तिवारी: मैहर| मध्य प्रदेश शासन ने मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के समग्र विकास के लिए भव्य “मां शारदा मंदिर लोक” परियोजना तैयार की है। यह परियोजना अलग-अलग चरणों में विकसित की जाएगी। शुरुआती चरण में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा 50 करोड़ रुपए की विकास योजना तैयार की गई है, जिस पर जल्द कार्य शुरू होगा।
जानकारी के अनुसार शारदा मंदिर लोक प्रदेश का पहला ऐसा धार्मिक प्रोजेक्ट होगा, जहां विकास कार्य तीन अलग-अलग मॉडल  बीओटी, पीपीपी-सीएसआर और पर्यटन विकास निगम फंड  के माध्यम से किए जाएंगे। पूरे मास्टर प्लान के तहत लगभग 2 अरब 64 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक की लागत से निर्माण और विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

शुरुआती चरण में होंगे ये बड़े विकास कार्य

पर्यटन विकास निगम द्वारा तैयार 50 करोड़ रुपए की प्रारंभिक योजना में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का व्यापक विकास शामिल है। इसके तहत परिक्रमा पथ का निर्माण, विश्राम स्थल, जंक्शन विकास, टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, कम ऊंचाई वाली नई सीढ़ियां, मंदिर परिसर के तीनों फ्लोर का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा दुल्हादेव क्षेत्र, आल्हा-ऊदल अखाड़ा और तालाब का विकास, बावली संरक्षण, पहुंच मार्ग सुधार और तीन धर्मशालाओं के निर्माण की योजना भी शामिल है।

मास्टर प्लान में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग भी

शारदा मंदिर लोक के मास्टर प्लान के अनुसार बीओटी मॉडल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और पब्लिक यूटिलिटी तैयार की जाएंगी। वहीं पीपीपी-सीएसआर फंड के माध्यम से टॉयलेट और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं विकसित होंगी। पर्यटन विकास निगम अपने फंड से सूचना केंद्र और डोडी स्टाइल की पब्लिक यूटिलिटी विकसित करेगा।

खत्म होंगी श्रद्धालुओं की प्रमुख समस्याएं

परियोजना के जरिए मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्तमान में मंदिर के सामने जाम, सीढ़ियों पर भीड़, लंबी कतारें और संकेतक बोर्ड की कमी जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। नई योजना के तहत प्रवेश और निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, सीढ़ियों का पुनर्निर्माण होगा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त मार्ग विकसित किए जाएंगे।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मंदिर जिस टेकरी पर स्थित है, वहां की भौगोलिक स्थिति और मिट्टी अलग होने के कारण निर्माण कार्य चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसके बावजूद चरणबद्ध तरीके से मास्टर प्लान पर काम किया जाएगा।

  • A grand Maa Sharda temple will be built in Maihar a development plan worth Rs 2.64 billion is ready
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सटई रोड पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बोलेरो ने गाय को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

छतरपुर:  शहर के सटई रोड पर सोमवार को तेज…

आगे पढ़ें
सागर में 16.50 लाख की शराब तस्करी का पर्दाफाश: 7 महीने से फरार स्कॉर्पियो सवार 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले में अवैध शराब…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी