बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

बुरहानपुर।राजू सिंह राठौड़ | बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत घाघरला में मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी, वन विभाग और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

सांसद ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट का उल्लेख करते हुए पेड़ों के महत्व पर जोर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बताते हुए सभी से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कोरकू भाषा में विधायक ने किया संवाद

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने स्थानीय कोरकू भाषा में ग्रामीणों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया। उनके संबोधन को ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सुना और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी के युवाओं ने लगाए गए सभी पौधों की सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

  • burhanpur-ek-ped-maa-ke-naam-500-tree-plantation-ghagharla
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना