जबलपुर: सवा लाख की उधारी मांगने पर आयुष की हत्या, संजीवनी नगर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन पटेल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी वारदात महज सवा लाख रुपये के उधारी के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद के कारण हुई थी।

उधारी के सवा लाख रुपये बने मौत का कारण

पुलिस के अनुसार, मृतक आयुष उर्फ निक्की साहू का आरोपी रोहन पटेल से पैसों का लेनदेन था। आयुष ने रोहन से अपने उधारी के 1,25,000 रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान रोहन पटेल ने अपने साथी यशपाल और एक नाबालिग सहयोगी के साथ मिलकर आयुष पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

24 घंटे में खुलासा और साक्ष्य बरामदगी

वारदात के बाद संजीवनी नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अपनी खून से सनी शर्ट फेंक दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य कड़ियों को जोड़ा जा सकें।

ये भी पढ़े – जबलपुर के गोहलपुर में खूनी खेल: बदमाशों ने बीच सड़क पर युवक की चाकू गोदकर की हत्या

  • abalpur-sanjivani-nagar-murder-case-solved-rohan-patel-arrested-ayush-sahu-killing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें