रियाद में NSA चीफ अजीत डोभाल की कूटनीतिक बैठकें; ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

रियाद/दिल्ली: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोबाल ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कर द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

रियाद पहुंचने पर भारतीय NSA का स्वागत भारत के राजदूत डॉ. सुहेल खान और सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री डॉ. सऊद अल-सती ने किया।इसके बाद अजित डोभाल ने सऊदी अरब के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जिनमें ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. मुसाएद बिन मोहम्मद अल-अयबान शामिल रहे।

इन बैठकों में भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है। यह दौरा भारत की ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम एशिया में कूटनीतिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सऊदी अरब भारत का प्रमुख ऊर्जा आपूर्तिकर्ता देश है और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

ये भी पढ़े – रेलवे और सड़क इंजीनियरिंग अधिकारियों से राष्ट्रपति की मुलाकात, लोक सेवा मूल्यों पर दिया बल

  • ajit-doval-riyadh-visit-saudi-arabia-meetings-energy-security-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे