
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ को लेकर फैंस का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टीजर आज रिलीज किया जा सकता है, जिसे लेकर मेकर्स बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में हैं।
17 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर
निर्देशक प्रियदर्शन की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में अक्षय कुमार एक अलग और बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दोनों स्टार्स करीब 17 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
ये भी पढ़े – https://brandwaani.in/sidharth-malhotra-toxic-movie-social-media-viral-debate-kiara/
इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर वायरल
इससे पहले फिल्म से अक्षय कुमार का रफ और इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी थी। हालांकि, उस लुक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
महत्वपूर्ण भूमिका
बताया जा रहा है कि ‘हैवान’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े – http://Musafir Cafe Trailer: विक्रांत मैसी की रोमांटिक सीरीज का ट्रेलर रिलीज, 24 जुलाई से होगी स्ट्रीम
- akshay-kumar-haiwaan-teaser-release-today-priyadarshan-film








