अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में पुलिस की गुंडागर्दी; पीड़ित गौरव ने दर्ज कराई FIR, आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक्शन की मांग

जबलपुर/विवेक तिवारी: जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक बैंक के अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे युवक के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा बेरहमी से मारपीट का विडिओ सामने आया है। जिससे जबलपुर में पुलिस कर्मियों की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

पीड़ित युवक गौरव कुमार महोलिया के अनुसार, वह दो दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, लेकिन उसका नंबर नहीं आ रहा था। जैसे ही वह लाइन में थोड़ा आगे बढ़ा, बैंक में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने उसे पीछे धकेल दिया। जब गौरव ने विरोध किया और कहा कि वह पहले से लाइन में था, तो पुलिस कर्मियों ने उसे फिर धक्का दिया और बैंक के भीतर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।

इस घटना का वीडियो गौरव कुमार महोलिया ने मीडिया को उपलब्ध कराया है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि बैंक में तैनात पुलिस कर्मी योगेंद्र और मिश्रा ने उसे थाने ले जाकर भी बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

गौरव ने गुरुवार रात करीब 9 बजे गोरखपुर थाने पहुंचकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राज्य प्रशासन पुलिस की इस क़ानूनी व्यवस्था पर पुलिसकर्मी पर बड़ा एक्शन लेना चाहिए।

  • amarnath-yatra-police-misconduct-fir-action-demanded
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में