अशोकनगर में लुटेरी दुल्हन ने शादी का झांसा देकर की ठगी

अशोकनगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक लुटेरी दुल्हन गिरोह ने शादी का झांसा देकर ठगी की वरदात को अंजाम दिया। इस घटना में जबलपुर के एक परिवार को शादी का झांसा देकर ठगा गया, और फिर युवती ने रास्ते में नाटकीय हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा अपने बेटे दीपक के लिए एक उपयुक्त वधू की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान, एक रिश्तेदार के माध्यम से गुना निवासी काजल गोस्वामी का प्रस्ताव आया। बातचीत आगे बढ़ने पर, युवती के कथित भाई देवेंद्र गोस्वामी ने खुद को असहाय बताकर परिवार को अशोकनगर की शंकर कॉलोनी में मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान, युवती ने शादी के लिए सहमति जताई, लेकिन भाई के खर्च के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। परिवार ने भरोसा करते हुए तुरंत 55 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। शेष राशि बाद में देने और कोर्ट मैरिज जबलपुर में करने की बात तय हुई।

जैसे ही पूरा परिवार युवती को साथ लेकर जबलपुर के लिए रवाना हुआ, रास्ते में कजराई के पास युवती ने शौचालय जाने के बहाने वाहन रुकवाया।
वह गाड़ी से उतरी, उसने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया और अपहरण का आरोप लगाने लगी। युवती के शोर मचाने पर राहगीर और पुलिस मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान जब पीड़ित परिवार ने पूरी घटना बताई, तो मामला स्पष्ट हो गया और युवती की साजिश उजागर हो गई।

देहात थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी काजल गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, उसका कथित भाई देवेंद्र गोस्वामी और अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

  • ashoknagar-bride-scam-marriage-fraud
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना