टीकमगढ़: आग की घटना के बाद झुलसे युवक की मौत, झांसी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

टीकमगढ़: दिगौड़ा कस्बे में आग की घटना में गंभीर रूप से झुलसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा रैकवार के पति बली रैकवार का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

मृतक के रिश्तेदार सोनू केवट के अनुसार आग लगने की घटना में बली रैकवार का चेहरा और छाती बुरी तरह झुलस गए थे। रविवार को उन्हें गंभीर अवस्था में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार को उनकी मौत हो गई। यह हादसा रविवार को दिगौड़ा कस्बे में किले के मैदान के पास स्थित उनके मकान में हुआ था। अचानक लगी भीषण आग में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया और बली रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण झांसी रेफर किया गया था।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़: महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

  • tikamgarh-jhansi-medical-college-man-dies-fire-incident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    One thought on “टीकमगढ़: आग की घटना के बाद झुलसे युवक की मौत, झांसी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में