बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा: सीएम धामी ने स्पिरिचुअल हिल टाउन विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में धाम को “स्पिरिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम धामी ने देव दर्शनी पॉइंट, बदरी नारायण चौक, आरती स्थल, आईएसबीटी वॉल और वसुधा वाटिका सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बदरीनाथ धाम के विकास में स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक कला और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाए, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं, बेहतर स्ट्रीटस्कैप, पैदल मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और साइनेज सुनिश्चित किए जाएं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम को एक दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़े – देहरादून: CM पुष्कार सिंह धामी ने प्राचीन हनुमान मंदिर में किए दर्शन, बंगाल जनादेश को बताया विकास और सांस्कृतिक अस्मिता की जीत

  • badrinath-dham-master-plan-review-cm-dhami-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर पहाड़ से गिरा मलबा, 3 घंटे तक एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

    सार: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सोमवार सुबह पहाड़…

    अगस्त-सितंबर में IRCTC करा रहा Valley of Flowers का 6 दिन का ट्रेक, फूलों की घाटी के साथ हेमकुंड साहिब भी घूमने का मौका

    अगर आप पहाड़ों, हरियाली और फूलों से भरी वादियों…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना