बड़वानी: बोकराटा–ढोरमाल सड़क के नए सर्वे की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बड़वानी: ग्राम बोकराटा से ढोरमाल तक प्रस्तावित सड़क के सर्वे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वर्तमान में यह सर्वे हिंडल होकर किया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि हिंडलबारा पहले से ही पर्दू से डामरीकृत सड़क से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इस मार्ग का कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का सर्वे बोकराटा से चिबानिया फल्या, निसानिया फल्या, नवाडिया फल्या, भील फल्या और झेझरी फल्या होते हुए किया जाए, ताकि अधिक से अधिक गांव और फल्या इस सड़क से जुड़ सकें और लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़े – बड़वानी: सैनिक स्कूल प्रवेश प्रक्रिया में सुधार की मांग, मेधावी छात्रों के पालकों ने दिया ज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान प्रस्तावित मार्ग लगभग 20 किलोमीटर लंबा और घुमावदार है, जिसमें कोई भी प्रमुख गांव शामिल नहीं है, जिससे इसकी उपयोगिता कम हो जाती है और निर्माण लागत भी अधिक आएगी। वहीं यदि सुझाए गए नए मार्ग से सड़क बनाई जाती है तो इसकी लंबाई केवल 5 किलोमीटर होगी, जिससे शासन का खर्च भी कम होगा और अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

इस मांग को लेकर ग्राम पंचायत बोकराटा और देवगढ़ के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत नए सिरे से सर्वे कर सड़क निर्माण कराने की मांग की है। इसी सिलसिले में ग्रामीणों ने बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़े – बड़वानी: अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

  • badwani-bokrata-dhormal-road-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “बड़वानी: बोकराटा–ढोरमाल सड़क के नए सर्वे की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना