बड़वानी में अवैध उर्वरक परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 399 बैग जब्त, दो पर केस दर्ज

बड़वानी: कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध उर्वरक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में खाद जब्त की है। यह कार्रवाई 20 मई की रात करीब 11 बजे बड़वानी-अंजड़ रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे की गई, जहां एक ट्रक और ट्रैक्टर में उर्वरक भरकर ले जाया जा रहा था।

मौके पर तुषार (विट्ठल) पिता छोटूसिंह गिरासे और दीपक पिता नवल रामूशी मौजूद पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि परिवहन किया जा रहा उर्वरक वनतारा बायो फर्टिलाइजर, आनंद (गुजरात) कंपनी का है। जांच के दौरान कुल 399 बैग उर्वरक जब्त किए गए, जिनमें ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, पोटेशियम मोबिलाइजिंग, एनपीके कैरियर बेस्ड कंसोर्टिया, ह्यूमिक एसिड और ऑर्गेनिक कार्बन शामिल हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित उर्वरक के परिवहन और बिक्री से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कंपनी और वाहन चालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद टीम ने उर्वरक और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

इस मामले में तुषार (विट्ठल) और दीपक नवल के खिलाफ बड़वानी थाने में आवश्यक कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध उर्वरक कारोबार और बिना दस्तावेज परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – बड़वानी Exclusive नर्मदा किनारे बूंद-बूंद को तरस रहा कोट बामनी गांव: रात 3 बजे टॉर्च लेकर पानी ढूंढने निकलते हैं ग्रामीण

  • badwani-illegal-fertilizer-truck-seizure-action-case-registered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू