बड़वानी: ‘जल सुनवाई’ कैंपों में गंदे पानी को ‘शुद्ध’ बताने का आरोप, नेता प्रतिपक्ष का विरोध

बड़वानी:  नगर पालिका द्वारा वार्डों में लगाए जा रहे ‘जल सुनवाई’ कैंपों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने आरोप लगाया है कि इन कैंपों में गंदे और बदबूदार पानी को भी शुद्ध बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।राकेश सिंह जाधव के अनुसार उन्होंने खुद वार्ड 17 के स्नेह नगर क्षेत्र से सीवरेज मिला हुआ बदबूदार पानी लेकर वार्ड 12 और 13 में लगाए गए जल सुनवाई कैंप में जांच के लिए दिया।

उनका कहना है कि पानी से तेज दुर्गंध आने के बावजूद जांच टीम ने उसे ‘शुद्ध’ घोषित कर दिया।जाधव ने कहा कि यदि ऐसा गंदा पानी भी जांच में शुद्ध बताया जा रहा है तो फिर असल में शुद्ध पानी की परिभाषा क्या है, यह नगर पालिका को स्पष्ट करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए बताया कि वार्ड 13 के निवासी राजू भाई गोले अपने घर का पानी जांच के लिए लेकर पहुंचे थे। उनके पानी को शुद्ध बताया गया, लेकिन जब जाधव द्वारा लाया गया बदबूदार पानी जांचा गया तो उसे और भी ज्यादा शुद्ध बता दिया गया।

CMO को दी चुनौती – राकेश सिंह जाधव ने कहा कि वे इस गंदे पानी का सैंपल लेकर नगर पालिका के सीएमओ के पास जाएंगे और उनसे खुद पानी पीकर उसकी शुद्धता साबित करने की मांग करेंगे। उन्होंने पीएचई विभाग की जांच टीम की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं।इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शहर में पेयजल की गुणवत्ता और उसकी सरकारी जांच को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: स्नेह नगर में नल जल में मिला सीवरेज का पानी, रहवासी परेशान

  • barwani-leader-opposition-protests-water-purification-claims
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना