बड़वानी: स्नेह नगर में नल जल में मिला सीवरेज का पानी, रहवासी परेशान

बड़वानी: स्नेह नगर क्षेत्र में नल जल लाइन में सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी मिलने से स्थानीय लोग परेशान हैं। आरोप है कि सीवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और इसी वजह से सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिल गया। इससे लगभग 8-10 घर प्रभावित हुए हैं।

रहवासियों का कहना है कि पानी इतना बदबूदार और दूषित है कि उसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान पाइपलाइन फूट गई या गलती से सीवरेज लाइन से जोड़ दी गई, जिससे समस्या पैदा हुई।इस मुद्दे पर नपा नेता प्रतिपक्ष पार्षद राकेश सिंह जाधव मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताया।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से केवल आश्वासन ही मिला है, जबकि सीवरेज कंपनी के जिम्मेदार फोन तक नहीं उठा रहे हैं। जाधव ने प्रशासन से जल्द समाधान और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था से पानी लाने को मजबूर होना पड़ा। प्रभावित रहवासी चाहते हैं कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान करे और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

ये भी पढ़े – बड़वानी: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; राजपुर BEO कार्यालय का बाबू रंगे हाथों पकड़ा

  • badwani-sneh-nagar-sewage-mixed-water-pollution
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

    उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

    आगे पढ़ें
    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका