बड़वानी में पेसा मोबिलाइजर्स का प्रदर्शन, सेवा बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बड़वानी: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत कार्यरत पेसा मोबिलाइजर्स ने सेवा समाप्त किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी सेवा बहाली और आजीविका बचाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनू गोयल को सौंपा।

जानकारी के अनुसार, पंचायत राज संचालनालय के आदेश के तहत RGSA योजना की अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त होने के कारण पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस फैसले से बड़वानी जिले के सैकड़ों मोबिलाइजर्स प्रभावित हुए हैं और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

चिलचिलाती धूप और करीब 40 डिग्री तापमान के बीच प्रदर्शन करते हुए मोबिलाइजर्स ने कहा कि उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में पेसा कानून के क्रियान्वयन, ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन अब अचानक सेवा समाप्त होने से उनकी आजीविका पर संकट आ गया है।

प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, उनकी सेवा बहाली के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन को अनुशंसा भेजी जाए। दूसरी, जब तक शासन स्तर पर कोई स्थायी नीति नहीं बनती, तब तक उन्हें कार्य जारी रखने की अनुमति दी जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मोबिलाइजर्स मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

ये भी पढ़े – बड़वानी में ईद-उल-अधा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

  • barwani-pesa-mobilizer-protest-service-restoration-demand-memorandum-governor
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना