बड़वानी: पुलिसवालों के लिए 1 अप्रैल से हेलमेट अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खुद SP काटेंगे चालान

बड़वानी/लोकेश दावड़े: जिले में अब पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाते नजर नहीं आएंगे। बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि 1 अप्रैल से सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा, नियम का उल्लंघन करने पर आम जनता की तरह पुलिस का भी चालान काटा जाएगा।

1 अप्रैल से नियम सख्ती से लागू होगा, यह आदेश केवल जिला पुलिस ही नहीं, बल्कि जेल विभाग और होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होगा, एसपी ने नागलवाड़ी थाने के भ्रमण के दौरान खुद पुलिसकर्मियों को हेलमेट वितरित किए।

एसपी शुक्ल ने कहा, “पुलिस स्वयं नियमों का पालन कर समाज के लिए उदाहरण पेश करे, तभी सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाया जा सकता है।”

पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की निति पर काम करने को कहा, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के इस कदम के पीछे मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना है।

एसपी ने कहा सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्रों में यातायात जागरूकता बढ़ाएं जिससे पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हों या निजी काम से, बाइक चलाते समय हेलमेट उनका अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

नियमों की अनदेखी करने वाले विभागीय कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई (चालान) की जाएगी।

बड़वानी एसपी ने बड़वानी की जनता से भी विशेष अपील की है की “सुरक्षा ही जीवन है” वाहन चलाते समय सतर्क रहें और यातायात नियमों को बोझ न समझकर अपनी सुरक्षा का कवच समझें, जिला पुलिस सड़क सुरक्षा को एक जिम्मेदार यातायात संस्कृति के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • barwani-police-helmet-mandatory-sp-enforces
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ओरछा: रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन, 27 मार्च से होगी शुरूआत

    निवाड़ी:  धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा में इस बार रामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक आयोजन होने जा…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में बरकतुल्ला विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी पर चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    भोपाल: बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) विभाग द्वारा पीएम-उषा (PM-UShA) के तत्वावधान में आयोजित चार…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर