ओरछा: रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन, 27 मार्च से होगी शुरूआत

निवाड़ी:  धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा में इस बार रामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय महोत्सव 27 मार्च से शुरू होगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार श्रृंखला देखने को मिलेगी। पूरे रामराजा मंदिर परिसर को महोत्सव के लिए आकर्षक तरीके से सजाया और संवारा जा रहा है।

महोत्सव की तैयारी में निवाड़ी

महोत्सव की शुरुआत 27 मार्च को प्राकट्य पर्व के रूप में होगी। सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर कुश नगर से रामराजा परिषद और मित्र मंडली के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर में रामराजा मंदिर प्रांगण में बुंदेली लोकगीत और बधाई गीतों का आयोजन होगा। बुंदेलखंड की प्रसिद्ध कलाकार उर्मिला पांडे और राष्ट्रीय भजन गायक पवन तिवारी अपने कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। शाम सात बजे मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन निवाड़ी के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

29 और 30 मार्च को विशेष आयोजन

28 मार्च को सुबह मंगला आरती के साथ दिन की शुरुआत होगी और इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। 29 और 30 मार्च को विशेष रूप से पालना और झांकी दर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान श्री राम के बाल स्वरूप के दर्शन होंगे। आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित रूप से महोत्सव का आनंद ले सकें। इस प्रकार ओरछा में इस वर्ष का रामनवमी महोत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत भव्य और यादगार होने जा रहा है।

ये भी पढ़े – एनडीआरएफ ने निवाड़ी और ओरछा में छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

  • orchha-ramnavami-festival-celebration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी