
बड़वानी: श्रीराम नवमी के अवसर पर अंजड़ नाका स्थित श्री सांई शनैश्वर पशुपतिनाथ मंदिर में गुरुवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। माँ गायत्री मंदिर से शाम 5 बजे भगवान श्रीराम दरबार की शोभायात्रा और श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा उत्साह और भक्ति के रंग में रंगी रही।
पालकी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और शहर जय श्रीराम और साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा। आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की थाप, स्पेशल बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। विशेष झांकियों में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी, साईं बाबा की चावड़ी, रुक्मिणी-विट्ठल रास, बाहुबली हनुमान प्रस्तुति, अघोरी शिव नृत्य, आदिवासी नृत्य और राजस्थान का कठपुतली नृत्य शामिल थे।
ये भी पढ़े – बड़वानी में बिजली फॉल्ट से जल संकट, टैंकरों के भरोसे शहर!
यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, कुल्फी, शरबत, आइसक्रीम, कचोरी, नींबू पानी और आम जूस की व्यवस्था की गई। यात्रा माँ गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर रानीपुरा, जैन मंदिर, रणजीत चौक, एमजी रोड, कारंजा चौराहा होते हुए अंजड़ नाका स्थित मंदिर तक गई।
विशेष स्वागत में डॉ. चक्रेश पहाड़िया परिवार द्वारा पोहे एवं शीतल जल, करुणा स्टोर्स द्वारा कुल्फी, श्री राम कुललेश्वर डोला समिति द्वारा शरबत, श्री साईं सुपर बाजार द्वारा आइसक्रीम, पार्षद सचिन शर्मा द्वारा नींबू पानी व आम जूस, बीजेपी और कांग्रेस कमेटियों द्वारा पुष्प वर्षा, तिरुपति बालाजी ग्रुप द्वारा कचोरी एवं शीतल पेय शामिल थे।
आयोजन के दूसरे दिन, 27 मार्च, शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे अभिषेक पूजन एवं श्रीराम महायज्ञ होगा। इसके बाद 10:30 बजे पूर्णाहुति, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। समिति ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लें।
ये भी पढ़े – बड़वानी: स्मार्ट मीटर बंद होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश, व्यापार प्रभावित
- barwani-sriram-navami-procession-celebration









