इटली के बर्गामो में गोलीबारी, दो भारतीय सिख नागरिकों की मौत, जांच जारी

बर्गामो/इटली: देश के उत्तरी शहर बर्गामो प्रांत के कोवो (Covo) इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना में दो भारतीय मूल के सिख नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब दोनों व्यक्ति वैसाखी पर्व के एक धार्मिक आयोजन के बाद गुरुद्वारा परिसर के पास स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद थे।

इटली की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के बाहर उस समय हुआ जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोग बाहर निकल रहे थे। बताया गया है कि हमलावर ने दोनों पर अचानक गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़े – अफ्रीकी दौरे पर पोप लियो XIV: अंगोला में विशाल मास; हजारों श्रद्धालु लुआंडा में जुटे

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रगिंदर सिंह, जो कोवो में रहते थे, और 48 वर्षीय गुरमीत सिंह, जो अग्नाडेलो के निवासी के रूप में हुई है।

गोलीबारी की घटना में एक अन्य व्यक्ति भी हल्के रूप से घायल हुआ है।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह कोई सामान्य झगड़ा नहीं था, बल्कि इसे “पूर्व नियोजित हमला” (planned execution) माना जा रहा है। घटनास्थल से लगभग 10 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर भी भारतीय मूल का बताया जा रहा है और वह भी गुरुद्वारे से जुड़ा हुआ व्यक्ति हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित एंगल से जांच कर रहा है।

ये भी पढ़े – ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका-ईरान समझौता होकर रहेगा, चाहे आसान हो या कठिन

  • bergamo-italy-indian-sikhs-shot-dead-outside-gurdwara
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

    नई दिल्ली/सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग इन दिनों भारत के आधिकारिक राजकीय दौरे…

    आगे पढ़ें
    अफ्रीकी दौरे पर पोप लियो XIV: अंगोला में विशाल मास; हजारों श्रद्धालु लुआंडा में जुटे

    अंगोला/लुआंडा:  अफ्रीका दौरे के दौरान कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV ने रविवार को अंगोला…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर