बैतूल: चिचोली के वार्ड 7 में पानी संकट पर राहत, हर्ष भुसारी के हस्तक्षेप से पहुंचे टैंकर

बैतूल: चिचोली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 07 में पिछले 15 दिनों से बने गंभीर पेयजल संकट के बीच वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव हर्ष भुसारी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल पानी के टैंकर वार्ड में पहुंचाए गए। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 7 के रहवासी लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा था।

इस बीच हर्ष भुसारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें मौके पर लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की, जिस पर सीएमओ ने तुरंत टैंकर भिजवाकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई। मौके पर अन्य समस्याओं को भी उठाया गया। वार्ड में नालियों में जमा गंदगी को लेकर चिंता जताई गई, जिस पर अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर सफाई कराने का आश्वासन दिया।

स्थानीय रहवासियों स्मिता आर्य और आलोक आर्य ने बताया कि कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई थी और सुनवाई नहीं हो रही थी। ऐसे में मौके पर पहुंचकर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाना उनके लिए बड़ी राहत है। इस त्वरित कार्रवाई के बाद वार्डवासियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन के साथ-साथ हर्ष भुसारी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – बैतूल रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर सवाल: करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी का अंबार, यात्री परेशान

  • betul-chicholi-water-crisis-tanker-relief-nsui-harsh-bhusari
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना