भांडेर में पति की हत्या का मामला, वांछित आरोपी महिला 12 घंटे में गिरफ्तार

दतिया/ राजकुमार शर्मा: भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी महिला को अपराध दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पति की डंडे से मारपीट कर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार 9 अगस्त 2026 को ग्राम खिरिया साहब निवासी कोटवार इंद्रपाल परिहार ने थाना भांडेर में सूचना दी थी कि गांव की रूपा दोहरे ने अपने पति जसवंत दोहरे, उम्र 35 वर्ष, के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर भांडेर थाने में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चिरगांव रोड से आरोपी महिला गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 10 अगस्त 2026 को अपराध दर्ज होने के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी रूपाबाई पत्नी जसवंत दोहरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खिरिया साहब को चिरगांव रोड स्थित सरसई तिराहा, भांडेर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया गया।

न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा

गिरफ्तार आरोपी महिला को जेआर पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, एएसआई राम जुहार कुशवाह, प्रधान आरक्षक कप्तान सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बलराम, आरक्षक गांधी पाल, पुष्पेंद्र यादव, महेश कौरव, राजीव दुबे, दीपक पाल, मिथुन यादव और सौरभ बाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 

  • bhander-police-arrests-woman-accused-in-murder-case-within-12-hours
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

अपहरण की झूठी कहानी रच 2 लाख की फिरौती मांगने का मामला, अंतिम फरार आरोपी सुनील कुर्मी गिरफ्तार

सागर/ मनीष कुमार चौबे: देवरी थाना क्षेत्र में युवक…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर