
मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सवाल एक ही है—कौन संभालेगा सूबे की राजधानी की कमान?
मध्य प्रदेश में कलेक्टरों के तबादले की सुगबुगाहट ने प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज कर दी है। वैसे तो कई जिलों के नामों पर चर्चा है, लेकिन सबसे ज्यादा सस्पेंस ‘राजधानी’ को लेकर बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो भोपाल के कलेक्टर पद के लिए 2 महिला आईएएस (IAS) अधिकारियों के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
सीधी भर्ती वाली युवा IAS की चर्चा
लेकिन इसी बीच, एक नया नाम हवा की गति से चर्चा में आया है। चर्चा है एक ऐसी युवा आईएएस मैडम की, जो सीधी भर्ती से आई हैं और पूर्व में ‘सरकार की नगरी’ में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुकी हैं। कहा जा रहा है कि उसी पुराने ‘कनेक्शन’ और रसूख के जरिए वे अब भोपाल की कमान संभालने की पुरजोर कोशिश में जुटी हैं।
- समीकरणों का खेल: हर नाम के साथ नए राजनीतिक और प्रशासनिक समीकरण जोड़े जा रहे हैं।
- महिला शक्ति का दबदबा: वर्तमान में राजधानी के अधिकांश महत्वपूर्ण पदों पर महिला अफसर ही काबिज हैं, ऐसे में क्या कलेक्टर की कुर्सी भी फिर से किसी महिला अफसर के पास जाएगी?
- मंत्रालय की हलचल: वल्लभ भवन से लेकर जिलों तक, हर कोई बस फाइनल लिस्ट का इंतजार कर रहा है।
अब देखना यह है कि क्या पुरानी पैठ काम आएगी या सरकार किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी? तबादलों की इस ‘शतरंज’ में शह और मात का खेल जारी है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।







