टीकमगढ़: रामनवमी पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू; जुलूस मार्गों पर वाहन प्रतिबंध

टीकमगढ़: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस और शोभायात्राओं के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं।

शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी स्तर के अधिकारियों के मार्गदर्शन में सघन गश्त और निगरानी की जा रही है। जुलूस मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनसे हल्के वाहन सुचारू रूप से चल सकते हैं।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में गैस एजेंसी के बाहर हंगामा, ब्लैक में सिलेंडर बेचने के आरोप; सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाला मामला

मुख्य जुलूस मार्ग नजरबाग मंदिर से शुरू होकर कोतवाली, सेल सागर, मिश्रा तिराहा, लुकमान चौराहा, जवाहर चौक, पुरानी नगर पालिका, एसडीओपी ऑफिस, जेठा चौराहा, सुभाष बुक डिपो, एसबीआई चौराहा और गांधी चौराहा होते हुए नजरबाग मंदिर पर समापन होगा।

वैकल्पिक मार्गों में झांसी रोड से राजमहल जाने वाले वाहन गिरी गृहस्थी डोंगा रोड, अस्पताल तिराहा, अंबेडकर तिराहा, जय स्तंभ, पुराना बस स्टैंड, घंटा घर, चित्र गुप्त मंदिर और ताल दरवाजा मार्ग शामिल हैं।

गांधी चौराहा, जय स्तंभ, नजरबाग मंदिर, पुराना बस स्टैंड, एसबीआई चौराहा और नगर भवन/कोतवाली क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण एवं विशेष यातायात प्रबंध लागू रहेंगे। इसके अलावा कोतवाली से नगर भवन और बुक डिपो, एसडीओपी ऑफिस से नगर पालिका मार्ग और जय स्तंभ से अंबेडकर चौराहा की ओर अस्थायी वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें, जुलूस मार्गों पर वाहन न लाएं और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की भी सलाह दी गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नागरिकों के सहयोग से ही रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सकता है।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़/लिधौरा: भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई रामनवमी

  • tikamgarh-special-traffic-plan-ram-navami-procession-vehicle-ban
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना