10 साल बाद भोपाल में होगा आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज का ऐतिहासिक चातुर्मास, 19 जुलाई को होगा भव्य नगर प्रवेश

भोपाल/नीमच (मुकेश कुमार जैन की रिपोर्ट): मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इस वर्ष एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। लगभग दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद दिगंबर जैन आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ससंघ का वर्ष 2026 का चातुर्मास भोपाल स्थित श्री विद्योदय तीर्थ, एम.पी. नगर में आयोजित होगा। इस घोषणा के बाद भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश और देशभर के दिगंबर जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

आचार्य श्री का भव्य नगर प्रवेश 19 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 6:30 बजे नारायण नगर से प्रारंभ होकर श्री विद्योदय तीर्थ तक निकाला जाएगा। इस धार्मिक यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार नगर प्रवेश और चातुर्मास कार्यक्रम में करीब दो लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

ये भी पढ़े – नीमच में दुनिया का सबसे सस्ता ‘वैनिला सोलर’ प्रोजेक्ट तैयार, सिर्फ ₹2.14 प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

आचार्य श्री के स्वागत और अगवानी के लिए मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात सहित कई राज्यों से जैन समाज के श्रद्धालु भोपाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा अनेक गणमान्य नागरिकों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट, भोपाल के अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी ने बताया कि आचार्य श्री का चातुर्मास भोपाल में कराने का लंबे समय से संकल्प लिया गया था, जो अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं और तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। नगर प्रवेश मार्ग, श्रद्धालुओं के स्वागत, आवास, भोजन, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार आचार्य श्री के विहार के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। चातुर्मास के दौरान प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान, स्वाध्याय, तप, साधना और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेंगे।

समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से 19 जुलाई को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नगर प्रवेश में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन का संदेश भी जारी किया गया है— “आ रहे हैं पिच्छी कमंडलधारी… करो अगवानी की तैयारी।” यह चातुर्मास भोपाल के धार्मिक इतिहास के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – कोंडा गोलीकांड में बड़ा एक्शन, शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार; न्यायालय में किया पेश

  • bhopal-acharya-108-samay-sagar-maharaj-chaturmas-2026-grand-nagar-pravesh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना