सीहोर में 96 घंटे बाद फिर सक्रिय होगा मानसून, 19 जुलाई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार; किसानों को बोनी-रोपाई की तैयारी पूरी करने की सलाह

सीहोर: जिले में पिछले चार दिनों से बारिश थमने के बाद अब किसानों की नजरें एक बार फिर मानसून पर टिक गई हैं। ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा केंद्र, आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 96 घंटों के बाद जिले में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। 19 जुलाई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को इस दौरान बोनी और रोपाई से जुड़ी सभी तैयारियां पहले से पूरी करने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा और पश्चिमी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि उमस का असर भी बना रह सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 18 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होने के साथ मानसून फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे और 19 जुलाई को जिले के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक सीहोर जिले में कुल 306.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस अवधि में जिले में 16 वर्षा दिवस रहे हैं, जबकि पिछले 96 घंटों में एक भी दिन बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे बोनी और रोपाई के लिए खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री पहले से तैयार रखें। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए कुल्पा चलाकर खरपतवार नियंत्रण करें तथा बारिश शुरू होते ही कृषि कार्यों में तेजी लाएं, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई समय पर पूरी की जा सके। इससे फसलों की बेहतर बढ़वार और उत्पादन में भी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े – सीहोर: बीच सड़क पर बंद हुई 108 एंबुलेंस, धक्का लगाते रहे लोग; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

  • sehore-monsoon-update-rain-likely-after-96-hours-farmers-advised-to-complete-sowing-preparations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना