भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उच्चस्तरीय बैठक: गेहूं खरीदी की तैयारियों पर जोर

भोपाल: मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव ने रविवार को गेहूं खरीदी की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों को किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सरल और सुविधाजनक बनाया जाए, ताकि किसानों को उपार्जन केंद्रों पर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े – भोपाल: स्व. यज्ञदत्त शर्मा को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया सम्मान

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खरीदी केंद्रों पर बिजली, पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, छाया, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।सरकार के अनुसार प्रदेश में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 10 अप्रैल से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में शुरू होगी, जबकि अन्य संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग 7 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष लगभग 19 लाख किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है और राज्य सरकार ने करीब 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस का लाभ दिया जाएगा।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और गेहूं खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी तथा सुचारु रूप से संचालित की जाएगी। अधिकारियों को तौल केंद्रों का निरीक्षण करने और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े – उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

  • bhopal-chief-minister-high-level-meeting-wheat-procurement-preparations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में आयोजित पुलिस विभाग के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर