भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राजधानी भोपाल के टीटी नगर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मध्यप्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। लोगों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

17 अगस्त तक चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। उन्होंने नागरिकों से आजीवन देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

बारिश के बीच आयोजित तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी तिरंगा यात्राओं और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े-  मैहर में आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, घर-घर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

 

  • bhopal-cm-mohan-yadav-tiranga-yatra-har-ghar-tiranga-campaign-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना