भोपाल: दोषसिद्धि बढ़ाने पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को निर्देश

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला भोपाल और बैरसिया तहसील के 41 अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपराधिक प्रकरणों में दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय लेकर उन्हें सौंपे गए कार्यों की जानकारी ली और महिला अपराध, जघन्य मामलों, चिन्हित प्रकरणों तथा एनडीपीएस मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दोषसिद्धि बढ़ाने के लिए जरूरी मानकों और दोषमुक्ति के कारणों पर विस्तार से चर्चा की।
साक्षी संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए उन्होंने साक्षियों को सुरक्षित और दबावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध नशा व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने और जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने की बात कही।

कलेक्टर ने विवेचना और अभियोजन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने और नियमित संयुक्त समीक्षा बैठकें करने के निर्देश दिए। चिन्हित और संवेदनशील मामलों के शीघ्र निराकरण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

यह भी पढ़े:भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव का किसानों के नाम संदेश, गेहूं खरीदी को लेकर बड़े ऐलान

  • bhopal-collector-strict-on-increasing-convictions-directs-officials
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना