सागर: श्री देव जानकी रमण मंदिर में 16 जुलाई को मनाया जाएगा श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर शहर के बड़ा बाजार स्थित राम प्याऊ के सामने श्री देव जानकी रमण मंदिर में 16 जुलाई (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, बलराम जी और सुभद्रा जी के पावन रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होगा। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर आयोजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

शाम 7:30 बजे होंगे दिव्य दर्शन

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शाम 7:30 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा गर्भगृह से बाहर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन देंगे। इसके बाद विशेष आरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

नगर रथयात्रा की नहीं है परंपरा

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि श्री देव जानकी रमण मंदिर में भगवान की नगर रथयात्रा निकालने की कोई पारंपरिक व्यवस्था नहीं है। प्रतिवर्ष भगवान मंदिर परिसर में ही विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं और यहीं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं।

विशेष परिस्थितियों में निकाली गई थी रथयात्रा

मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ वर्ष पहले मंदिर की संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराने के जन आंदोलन के दौरान विशेष परिस्थितियों में भगवान श्री जगदीश स्वामी को रथ पर विराजमान कर जिला कलेक्टर कार्यालय ले जाया गया था। वहां मंदिर हित से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि यह नियमित परंपरा नहीं, बल्कि विशेष परिस्थितियों में किया गया ऐतिहासिक आयोजन था।

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता (अल्लू), कोषाध्यक्ष शिवलाल गुप्ता, सचिव दीपक गुप्ता (लड्डू) सहित सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर भगवान के दर्शन, आरती और महाप्रसाद का लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

 
 
  • sagar-shri-dev-janki-raman-temple-jagannath-rath-yatra-celebration
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना