
सार
आदि मिश्रा|भोपाल। राजधानी में चल रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में बढ़ती नाराजगी के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने माना कि सीलिंग कार्रवाई से भोपाल के व्यापारी परेशान हैं और सरकार इस मामले में वकीलों से चर्चा कर जल्द समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास करेगी। विजयवर्गीय ने भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी जल्द निर्णय होने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने सेवा संकल्प अभियान, राहुल गांधी के भोपाल दौरे और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
विस्तार
भोपाल में इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों में चल रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने व्यापारियों की परेशानी को लेकर सरकार के रुख को स्पष्ट किया।
विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल के व्यापारी परेशान हैं और इस मामले को लेकर वकीलों के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं को समझने के बाद जल्द कोई रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों की आपत्तियों और सीलिंग कार्रवाई से जुड़ी परिस्थितियों के बीच मंत्री के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मंत्री ने भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी जल्द निर्णय होने की बात कही। लंबे समय से मास्टर प्लान को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार की ओर से निर्णय की बात सामने आने से इससे जुड़े व्यापारियों और नागरिकों की निगाहें अब आगामी कार्रवाई पर हैं।
इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी अपनी बात रखी। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर पूछे गए सवालों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर भी नगरीय प्रशासन मंत्री ने अपना पक्ष रखा।
बाइट: कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन मंत्री
- bhopal-sealing-action-traders-protest-kailash-vijayvargiya-statement-master-plan








