भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होगा BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन, 11 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल 5 से 8 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत मिंटो हॉल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 11 देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। इसकी जानकारी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल और मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (संस्कृति) शिव शेखर शुक्ला ने प्रेसवार्ता में दी।

11 देशों की होगी भागीदारी

अधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन में BRICS सदस्य देशों और साझेदार देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सभ्यतागत जुड़ाव और सांस्कृतिक कूटनीति जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

आम जनता के लिए खुली रहेंगी विशेष प्रदर्शनियां

सम्मेलन के दौरान ‘ज्ञान भारतम’, ‘प्रोजेक्ट मौसम’ और ‘प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत’ जैसी विशेष प्रदर्शनियां आम नागरिकों के लिए भी खुली रहेंगी, ताकि लोग भारत की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित हो सकें।

7 अगस्त को होगी सांस्कृतिक संध्या

7 अगस्त को रवींद्र भवन में BRICS देशों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। विभिन्न देशों की लोक एवं पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

वाग्देवी प्रतिमा की वापसी पर भी साझा की जानकारी

प्रेसवार्ता में अधिकारियों ने विदेशों में मौजूद भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी के प्रयासों का भी उल्लेख किया। इस दौरान वाग्देवी प्रतिमा को भारत वापस लाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

यह भी पढ़े: प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार, नहीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन: एनएसयूआई

  • bhopal-to-host-brics-cultural-conference-from-5-to-8-august-2026
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना