बीना में पुलिया के नीचे मिला 26 वर्षीय युवक का शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बीना/ मनीष कुमार चौबे: सागर जिले के बीना में नई बस्ती पुलिस चौकी के पास पुलिया के नीचे 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मुकेश अहिरवार पुत्र तिज्जू अहिरवार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

घर से निकला, फिर नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, मुकेश 2 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे चप्पल पहनकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह नई बस्ती चौकी से करीब 100 मीटर दूर एक पुलिया के नीचे उसका शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हादसा या हत्या, दो एंगल से जांच

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुकेश शराब पीने का आदी था। प्रारंभिक तौर पर कुछ लोगों का अनुमान है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया से नीचे गिर गया होगा, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

वहीं, परिजनों ने इस संभावना को खारिज करते हुए एक स्थानीय व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर नामजद संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दुर्घटना और हत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़े: हरपालपुर फर्जी रजिस्ट्री कांड: सरपंच, सचिव समेत 12 आरोपियों पर एफआईआर, करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप

 

  • bina-youth-body-found-under-bridge-family-suspects-murder
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना