सागर: बीना में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हनुमान चालीसा पाठ कर जताया विरोध

बीना/सागर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को बीना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कटरा मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

मंगलवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कटरा मंदिर में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम के भजनों और कीर्तन से हुई, जिसके बाद करीब 20 मिनट तक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। हालांकि इस विरोध कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और नेता नजर नहीं आए। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को नहीं मिली।

हाल ही में नियुक्त कई जिला पदाधिकारी भी कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले कई कांग्रेसी पार्षद भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी हुई है। फिलहाल युवा कांग्रेस द्वारा किए गए इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा के साथ-साथ कार्यक्रम में नेताओं की गैरमौजूदगी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़े – सागर में 16.50 लाख की शराब तस्करी का पर्दाफाश: 7 महीने से फरार स्कॉर्पियो सवार 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

  • bina-youth-congress-recites-hanuman-chalisa-protests-cm-mohan-yadav-remark-on-jitu-patwari
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना