
भोपाल। आदि मिश्रा | मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव और विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति की प्रस्तावित बैठक फिलहाल स्थगित कर दी है। यह बैठक पहले 18 और 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होनी थी, लेकिन संगठन ने चुनावी व्यस्तताओं को प्राथमिकता देते हुए इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
चुनावी रणनीति पर रहेगा पूरा फोकस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र की तैयारियों पर है।
बैठक में होंगे कई अहम मुद्दों पर मंथन
सूत्रों के अनुसार, कार्यसमिति की बैठक में दतिया उपचुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार, बूथ स्तर की तैयारियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और सरकार-संगठन के समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
दतिया उपचुनाव बना प्रतिष्ठा का सवाल
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दतिया उपचुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी कारण पार्टी फिलहाल अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों से पहले चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। माना जा रहा है कि उपचुनाव और विधानसभा सत्र के बाद कार्यसमिति की बैठक आयोजित कर आगामी राजनीतिक रोडमैप पर निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़े: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से ड्रग्स नेटवर्क मामले में पूछताछ
- bjp-postpones-mp-state-working-committee-meeting-datia-bypoll









