कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से ड्रग्स नेटवर्क मामले में पूछताछ

भोपाल। आदि मिश्रा | मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े एक मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध ड्रग्स पैडलरों से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया, जिसके बाद उन्हें थाने लाकर मामले से जुड़े तथ्यों पर पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान नाना पटवारी ने आरोपियों को जानने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि यह संबंध केवल व्यक्तिगत पहचान तक सीमित था या फिर किसी ड्रग्स नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पुराने मामलों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस इस मामले में पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। नाना पटवारी का नाम पहले भी एक ड्रग्स से जुड़े प्रकरण में सामने आ चुका है। इसके अलावा सात साल पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या प्रकरण में भी उनका नाम चर्चा में रहा था। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दतिया उपचुनाव से पहले बढ़ा राजनीतिक तापमान

इस घटनाक्रम के बीच दतिया उपचुनाव को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 10 जुलाई 2026 को अदालत इस मामले में अपना फैसला सुना सकती है। ऐसे समय में नाना पटवारी से पूछताछ का मामला प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है।

विवेक तंखा ने उठाए सवाल

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से जानकारी मिली कि इंदौर पुलिस उनके छोटे भाई को बिना किसी आधिकारिक सूचना के अपने साथ ले गई और परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने मध्य प्रदेश के डीजीपी और इंदौर पुलिस कमिश्नर से आग्रह किया कि ऐसी परंपरा न बनाई जाए, जो भविष्य में किसी भी नागरिक के लिए परेशानी का कारण बने।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़े: भोपाल: सरदार सरोवर और नर्मदा जल विवाद पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, श्वेत पत्र की मांग

  • nana-patwari-drugs-network-case-indore-police-questioning-jitu-patwari
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना