भोपाल: गुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, 29 जुलाई से होगी शुरुआत

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान की शुरुआत प्रदेशभर में एक साथ होगी, जिसमें सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

62 जिलों और 21 हजार से अधिक स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

भाजपा के अनुसार, अभियान का पहला चरण 29 जुलाई को प्रदेश के 62 संगठनात्मक जिलों, 1,313 मंडलों और 21 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ शुरू होगा। इस दौरान संत रविदास मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पांच चरणों में चलेगा अभियान

पूर्व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि यह अभियान पांच चरणों में संचालित होगा। इसके तहत वाराणसी से कलश यात्रा, संत संपर्क अभियान, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों से संपर्क और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सामाजिक समरसता पर रहेगा फोकस

भाजपा का कहना है कि अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के विचारों का प्रचार-प्रसार करना और समाज में समरसता, समानता तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

 
  • bjp-samrasta-sankalp-abhiyan-guru-ravidas-jayanti-madhya-pradesh
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

शिवपुरी में 11 सरकारी शिक्षकों पर निजी कोचिंग चलाने के आरोप: डीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले में शासकीय विद्यालयों में पदस्थ…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में