कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई; 3 वर्षीय मासूम की मौत, दो युवक गंभीर

कासगंज/जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट: जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर रोड पर कोठी नगला निवासी परिवार के तीन लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल युवकों की पहचान गुलशन (25 वर्ष) और संदीप के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कोठी नगला गांव में मातम का माहौल है।

ये भी पढ़े – कासगंज के गंजडुंडवारा में ईंट भट्टों से बढ़ा प्रदूषण: मुख्य मार्ग पर धूल-धुआं से लोग परेशान

  • kasganj-bike-accident-on-mohanpur-road-three-year-old-girl-died-two-youth-seriously-injured-after-bike-hit-tree-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा