ब्रिक्स@20 का रोडमैप तैयार करेगा भारत: आज से दिल्ली में दो दिनों तक चलेगा सदस्य देशों का महामंथन

नई दिल्ली: ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिन की बैठक आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है। जिसकी अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कर रहे हैं। वर्ष 2026 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाल रहे भारत के नेतृत्व में आयोजित यह पहली बड़ी आधिकारिक बैठक है, जिसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची सहित कई वैश्विक नेता शामिल हो रहे हैं।

सम्मेलन के पहले दिन क्षेत्रीय सुरक्षा, पश्चिम एशिया के संघर्ष और वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी, जबकि दूसरे दिन “ब्रिक्स @20” विषय के तहत भविष्य के सहयोग और नवाचार के रोडमैप पर मंथन होगा। बैठक में शामिल होने के लिए थाईलैंड, क्यूबा, वियतनाम, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष राजनयिक भी राजधानी पहुंच चुके हैं और ये सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

इस शिखर वार्ता का मुख्य उद्देश्य वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार करना और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं की आवाज को मजबूत करना है। उल्लेखनीय है कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं और उनकी जगह चीनी राजदूत शू फेइहोंग बीजिंग का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब सदस्य देशों के बीच वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

ये भी पढ़े – ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पहुंचेंगे नई दिल्ली, एस. जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

  • brics-foreign-ministers-meeting-new-delhi-2026-agenda
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना