बुरहानपुर: 19 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शव जमीन में दफ़न

बुरहानपुर/ राजवीर सिंह राठौड़:  बुरहानपुर जिले के बालवा टेकरी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चेतन के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ताप्ती नदी किनारे स्थित श्मशान घाट की जमीन में दफना दिया। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जमीन में दबे शव को बाहर निकलवाया गया

मामले की सूचना मिलते ही शिकारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के दो दोस्तों को अभिरक्षा में लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस पूछताछ में मिले सुरागों और आरोपियों की निशानदेही के आधार पर सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम श्मशान घाट पहुंची, जहां जमीन में दबे शव को बाहर निकलवाया गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया

शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शव निकलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

फिलहाल पुलिस दोनों नाबालिगों से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी हुई है। इस घटना ने पूरे बुरहानपुर जिले को झकझोर कर रख दिया है।

  • burhanpur-19-year-old-boy-murdered-body-was-buried-in-ground
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना