बुरहानपुर: चैत्र नवरात्रि ,राम नवमी के आयोजनों को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, दिये निर्देश

बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा बैठक में आयोजक समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
चैत्र नवरात्रि ,राम नवमी चल समारोह को शांति पूर्ण संपन्न कराने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।

निर्देशों के पालन में पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में चैत्र नवरात्रि ,राम नवमी चल समारोह के आयोजक की बैठक ली गई बैठक में एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी उपस्थित रहे। आयोजको से चर्चा कर चल समारोह एवं विसर्जन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सभी आयोजन निर्धारित समय एवं अनुमति के अनुसार ही किए जाएं। चल समारोह के दौरान निर्धारित मार्ग का ही पालन किया जाए, मार्ग परिवर्तन बिना अनुमति के न किया जाए।

डीजे/लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के अनुसार ही किया जाए। किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, नारे या गतिविधियों से पूर्णतः बचें। आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्वयंसेवक तैनात कर व्यवस्था बनाए रखें।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बैठक में आयोजक समिति के सदस्यों के सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि सभी धार्मिक आयोजन शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

  • burhanpur-administration-strict-guidelines-navratri-ram-navami-events
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    एमपी में गर्मी और बारिश का डबल असर, कई जिलों में आंधी-बारिश तो 5 जिलों में लू का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल…

    आगे पढ़ें

    One thought on “बुरहानपुर: चैत्र नवरात्रि ,राम नवमी के आयोजनों को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, दिये निर्देश

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा