बुरहानपुर में विकास की नई दिशा: विधायक अर्चना चिटनिस ने किया पुलिया और सड़क निर्माण का भूमिपूजन

बुरहानपुर: विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस  ने बुरहानपुर के ग्राम मोहम्मदपुरा के किसानों और ग्रामीणों के लिए विकास की नई राह खोली। सर्वोदय नगर क्षेत्र में 19 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुलिया एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री बोली – विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता 

भूमिपूजन के दौरान श्रीमती चिटनिस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सड़क और पुलिया निर्माण से किसानों को खेतों तक आसान पहुंच मिलेगी और कृषि उपज मंडी तक ले जाने में सुविधा होगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम हो रहा है और यह निर्माण कार्य लंबे समय से चली मांग को पूरा करेगा।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में विकास कार्यों का शुभारंभ, नारी शक्ति सम्मान और जनसंवाद कार्यक्रम

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और हर गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में भूमिपूजन संपन्न हुआ और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए श्रीमती चिटनिस का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में कई गणमन नागरिक मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, चिंतामण महाजन, ईश्वर चौहान, नरहरी दीक्षित, सुनील वाघे, दीपक महाजन, धनराज महाजन, प्रभाकर चौधरी, राजेन्द्र यादव, गोकुल चौधरी, महेन्द्र चौधरी, उमेश शाह, योगेश महाजन, राजकुमार वाघ, रूपेश लिहनकर, पांडुरंग चौधरी, श्रीमती अमरपाली तायड़े, फिरोज तड़वी, अजय गोटे, पांडुरंग जाधव, बाबुराव पाटिल, श्रीमती जीजाबाई महाजन, रोहन पाटिल, श्रीमती ममता दुबे, मनोज महाजन, वैभव महाजन, नितीन दामोदरे, भारत चौधरी, उमेश देवस्कर, श्रीमती स्वर्णा पाटिल और हेमंत महाजन सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, मिले नगद पुरस्कार

  • burhanpur-archana-chitnis-bridge-road-construction-inauguration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना