बुरहानपुर: पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, मिले नगद पुरस्कार

बुरहानपुर: जिले में 30 मार्च  को एक युवक की जिंदगी खतरे में पड़ गई। थाना में रोती हुई युवती ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सफीक ने खुद को फांसी लगाने का प्रयास किया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तुरंत उसकी लोकेशन ट्रैक की और पता चला कि वह गुरूसिख नगर, पातोंडा रोड के पास बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।

थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन के निर्देश पर प्रआर 493 सुशील इंगले, आर 106 यशवंत तिजारे, चालक नितीन और एफआरवी 02 संतोष जाधव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से सफीक को सुरक्षित उतारा। राहगीर संदीप कडु ने फंदा खोलने में सहयोग किया।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: वार्ड क्रमांक 43 लालबाग में विकास कार्यों का शुभारंभ, नारी शक्ति सम्मान और जनसंवाद कार्यक्रम

सफीक को जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुँचाया गया और समय पर उपचार शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यदि तुरंत कार्यवाही न होती तो युवक की जान जाने की संभावना थी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उप निरीक्षक जयपाल राठौर, प्रआर 493 सुशील इंगले, आर 106 यशवंत तिजारे, चालक नितीन और राहगीर संदीप कडु को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस और नागरिकों की तत्परता ने न केवल सफीक की जान बचाई, बल्कि समाज में इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश की।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 197 नवदंपत्ति एक सूत्र में बंधे

  • burhanpur-police-save-man-receive-cash-award
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना