बुहरानपुर: ईदगाह में एक साथ झुके हजारों सिर, देश की तरक्की और शांति के लिए दुआ

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौड़:  ईद-उल-अज़हा के मुबारक मौके पर गुरुवार सुबह शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में आस्था, भाईचारे और अमन का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सुबह 7 बजे हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा कर देश में अमन-चैन, सुख-शांति और तरक्की की दुआ मांगी।

सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों से नमाजियों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरी ईदगाह लोगों से भर गई। सफेद कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक पहनावे में पहुंचे लोगों ने एक साथ सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह की बारगाह में इबादत की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

ईदगाह के बाहर और मुख्य सड़कों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर नमाज़ अदा की। पूरे क्षेत्र में “अल्लाहु अकबर” की सदाएं गूंजती रहीं। नमाज़ के दौरान देश की खुशहाली, आपसी सौहार्द और विश्व शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

यातायात और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई थी। नमाज़ के दौरान पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा और लगातार निगरानी करता दिखाई दिया। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से ईद-उल-अज़हा का पर्व बुरहानपुर में पूरी श्रद्धा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर हाईवे लूट का खुलासा: ट्रक के पुराने मालिक ने साथियों संग रची थी 3 लाख की लूट

  • burhanpur-eid-ul-azha-namaz-idgah-peace-prayers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना