बुरहानपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक सलई गोंद बरामद, तस्कर फरार

बुरहानपुर: वन विभाग ने अवैध गोंद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 250.900 किलो सलई गोंद बरामद किया है। इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।दांतपहाड़ी क्षेत्र से एक वाहन द्वारा अवैध रूप से सलई गोंद ले जाए जाने की सूचना वन विभाग को मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर वनपरिक्षेत्राधिकारी रितेश कुमार उईके के नेतृत्व में वन अमले ने खकनार मार्ग पर घेराबंदी की।

घेराबंदी की भनक लगते ही वाहन चालक गोंद को रास्ते में छिपाकर वाहन सहित फरार हो गया। इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान ग्राम धावा के पास कच्चे मार्ग की पुलिया के नीचे छिपाकर रखे गए 10 कट्टों में भरा हुआ सलई गोंद बरामद किया गया।वन विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई दबाव बढ़ने के कारण की गई, जिसमें आरोपी माल छोड़कर भाग निकले। पूरी बरामदगी लगभग 250.900 किलो की बताई जा रही है।

इस अभियान में वनरक्षक रूपा मुडिया, दुर्गेश तोमर, सुरेश दांगी, कचरू गुर्जर सहित अन्य स्टाफ और सुरक्षा श्रमिकों की अहम भूमिका रही। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल से जुड़े संसाधनों की अवैध तस्करी पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में यातायात नियमों पर सख्ती, ओवरलोड पिकअप वाहनों पर कार्रवाई, कई चालान जारी

  • burhanpur-forest-department-salai-gond-seizure-250kg-smuggling-busted
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना