240 बच्चों पर सिर्फ 4 शिक्षक: बुरहानपुर के घाघरला स्कूल में बदहाल शिक्षा व्यवस्था

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला स्थित शासकीय विद्यालय की तस्वीर सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। करीब 240 छात्र-छात्राओं वाले इस स्कूल में केवल चार शिक्षक पदस्थ हैं। इनमें भी निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जबकि एक शिक्षक दूसरे विद्यालय में ड्यूटी पर थे। ऐसे में पूरे विद्यालय की जिम्मेदारी केवल एक शिक्षिका के कंधों पर आ गई।

पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित

विद्यालय में ‘एक शाला-एक परिसर’ व्यवस्था के तहत पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। शिक्षकों की कमी के कारण कई कक्षाओं को एक साथ पढ़ाया जा रहा है। मीडिया टीम के मौके पर पहुंचने पर एक ही शिक्षिका सभी बच्चों को संभालती नजर आई।

ये भी पढ़े –https://brandwaani.in/kylian-mbappe-misses-third-world-cup-final-golden-boot-race-continues/

शौचालयों की स्थिति खराब

विद्यालय में केवल शिक्षकों की कमी ही नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। शौचालयों की स्थिति खराब बताई गई है और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को घर से पानी की बोतल लानी पड़ रही है।

इस स्थिति ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। सवाल उठ रहे हैं कि जब पर्याप्त शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं, तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगी और उनका भविष्य कैसे संवरेगा।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति

स्कूल प्रभारी भुवानसिंह डावर ने बताया कि विद्यालय में चार शिक्षक पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिनका पंचनामा तैयार कर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

जन शिक्षक राजेश पाटिल ने भी दो शिक्षकों की अनुपस्थिति की पुष्टि करते हुए उनके खिलाफ वेतन कटौती की कार्रवाई की बात कही।

निर्देशानुसार शिक्षकों की व्यवस्था

वहीं, सहायक आयुक्त भरत राजपुरे ने कहा कि विभाग स्कूलों का नियमित निरीक्षण करता है। जहां भी लापरवाही सामने आएगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां कलेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी।

घाघरला विद्यालय की यह स्थिति एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि सरकारी योजनाओं और दावों के बीच जमीनी स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कब मिलेगी।

  • burhanpur-ghagharla-school-teacher-shortage-240-students
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में